jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सकल गुर्जर समाज संस्था में मनोनीत पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत सम्मान,,

हरदा।सर्वश्री गुर्जर समाज सामाजिक समिति नेमावर तथा हरदा व देवास जिले के वरिष्ठ सामाजिक बंधुओं के तत्वावधान में सकल गुर्जर समाज संस्था मध्य प्रदेश में हाल ही में मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था में मनोनीत श्री आर.के. यादव एडवोकेट, हरदा एवं श्री शिव प्रसाद माल्या, वरिष्ठ शिक्षक, हरदा का समाजजनों द्वारा सम्मान किया गया।

समारोह के दौरान समाज को संगठित कर सही दिशा देने एवं सामाजिक उत्थान हेतु आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय एवं युवाओं को आगे लाने जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।

- Install Android App -

स्वागत-सम्मान कार्यक्रम में गणेश बाबा गुर्जर (न्याय समिति अध्यक्ष, खातेगांव), भंवर सिंह सेठ (उपाध्यक्ष), श्री हरिओम पटेल (उपाध्यक्ष), बलराम पटेल, खूबगांव, शिवराम पटेल (बरवाई), प्रहलाद पटेल (जामनेर), गोविंद पटेल (हरदा), पलासनेर, नानूराम मास्टर साहब, सूरज सिंह पटेल (हीरापुर),

जगदीश पटेल (नेमावर), परशराम पटवारी (समिति संरक्षक, डुमलाय), अमर सिंह मंडलोई (डुमलाय), राजेश यादव (गुर्जर) एडवोकेट, हरदा, लखनलाल माल्या मुंशी, हरदा, मनोहर मंडलोई (अध्यक्ष), घुड़ेराम मंडलोई (उपाध्यक्ष), अनिल गुर्जर (शिक्षक) एवं विनोद गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह के समापन अवसर पर राजेश यादव एडवोकेट, हरदा द्वारा उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।