jhankar
ब्रेकिंग
HARDA NEWS: पुलिस की गश्त के बावजूद शहर के मुख्य मार्ग पर दो दुकानों में चोरी, रात्रि गश्त पर उठे सव... हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन

ओवल टेस्ट : गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट में इतिहास रच दिया है। लंदन के द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन ही शुभमन गिल ने दो दिग्गज बल्लेबाजों- सर गैरी सोबर्स और सुनील गावस्कर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। गिल अब SENA देशों में और किसी भी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले विदेशी कप्तान और भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन चुके हैं।

- Install Android App -

SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में किसी भी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में शुभमन गिल ने अब अपना नाम शीर्ष पर दर्ज करा लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 722 रन बनाए थे। शुभमन गिल अब तक इस सीरीज में 733 रन बना चुके हैं।