jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

पाक ने फिर की नापाक हरकत, घुसपैठ कराने की गोलीबारी, जवान शहीद

श्रीनगर। बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं अब जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाक घुसपैठियों ने एलओसी को पार करने की कोशिश की, जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया लेकिन इस कार्रवाई में भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई गोलीबारी में भातीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार देर रात पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसने का प्रयास किया। यह एक सामान्य घुसपैठ की कोशिश से अलग थी, क्योंकि घुसपैठियों को पाकिस्तानी सेना की ओर से गोलीबारी का समर्थन मिल रहा था। गोलीबारी की आड़ में इस तरह की घुसपैठ की कोशिशें पाक सेना की बॉर्डर एक्शन टीम की मदद से की जाती हैं, जो पाकिस्तानी सेना का डर्टी ट्रिक्स विभाग है। इसी गोलीबारी और घुसपैठ को विफल करने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से एक भारतीय सेना का जवान शहीद हो गया। खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठिए वहां से भाग गए।

रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला 16 सिख एलआई के ज़िम्मेदारी वाले क्षेत्र (एओआर) और उरी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में किया गया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह भी गोलीबारी जारी थी। यह घटना बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक अन्य जवान, सिपाही बनोथ अनिल कुमार के शहीद होने के एक दिन बाद हुई।