jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का ऐलान

इस्लामाबाद। आगामी टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्डकप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी। पाकिस्तान सरकार के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई है।

15 फरवरी को होने वाले मैचे में खेलने से मना किया

- Install Android App -

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को मैच होना था। लेकिन अब पाकिस्तान ने इस मैच को खेलने से मना कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट मे खेलने की इजाजत दे दी है। अगर पाकिस्तान सरकार का फैसले को आईसीसी से मंजूरी मिलती है, तो 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई वोल्टेज क्रिकेट मैच टल सकता है।

ICC के फैसले का इंतजार

पाकिस्तान सरकार के भारत से मैच ना खेलने के फैसले पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले काफी अहम माने जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान के मना करने के बाद अब अचानक से अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। पाकिस्तान के फैसले से आईसीसी को फाइनेंशियली लॉस हो सकता है, ऐसे में देखना होगा कि आईसीसी पाक सरकार के फैसले पर क्या प्रतिक्रिया देती है।