ब्रेकिंग
अब भारत में 1200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली सुपरफास्ट ट्रेन दौड़ेगी- स्वदेशी तकनीक हाइपरलूप से आए... यूट्यूब पर सिखा चोरी का तरीका 22 साल के नदीम ने 20 चोरियां कर डेढ़ करोड़ का माल उड़ाया, चाय की दुकान... क्षेत्रवासियों व कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से मनाया हरदा विधायक डॉ. दोगने का जन्मोत्सव, मां नर्मदा... हंडिया: बस स्टैंड चौराहा अतिक्रमण की चपेट में अब तो जाम की बन रही स्थिति , तहसीलदार और ग्राम पंचायत ... मऊगंज: ASI की हत्या, तहसीलदार के हाथ पैर तोड़े, घटना पर सीएम सख्त हमलावरो पर कठोर कार्रवाई के दिए आ... मप्र :  आसमान में छाये बादल मौसम में आया बदलाव, एक दर्जन जिलों में हो सकती है बारिश ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में आधी रात मे लगी आग : 150 से अधिक लोगो को बाहर निकाल कर बचाया एआर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया भर्ती,  वकीलो के चक्काजाम के दौरान आम लोगो की भी हुई फजीहत! वकीलों ने टी आईं और उनके ड्राईवर को पीटा। वकीलों... हरदा. नपा तत्कालीन सीएमओ सहित दो अन्य पर सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज, नपा से ठेकेदार की निर्माण कार...

Pan Card Aadhar link: अब पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए देना होगा ₹1000 का चार्ज

अगर आपने भी अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया है, तो आज इस आर्टिकल में आपको पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी, परंतु आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने से पहले लगने वाले ₹1000 के चार्ज के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें, आज के आर्टिकल में आपको पैन आधार लिंक हेतु लगने वाले चार्ज के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए केंद्र सरकार एवं आयकर विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया था। देश भर के समस्त पैन कार्ड धारी नागरिकों को अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य किया गया था। जिसके लिए विभाग द्वारा एक निश्चित समय सीमा तय की गई थी, इस समय सीमा के समाप्त हो जाने के बाद अब अगर आप अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करते हैं, तो आपको ₹1000 का शुल्क भुगतान करना होगा।

पैन कार्ड हमारे लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। इसके माध्यम से हम वित्तीय लेनदेन एवं टैक्स भुगतान करते हैं। पैन कार्ड का इस्तेमाल एक जरूरी पहचान दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है। विभिन्न प्रकार की योजनाओं में पैन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में कार्य करता है।

ऐसे करे पैन कार्ड को आधार से लिंक –

अगर आपने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है, तो अब आप ₹1000 की भुगतान के साथ इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आगे आपको पैन आधार लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जा रही है।

- Install Android App -

1. सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
3. होम पेज पर दिखाई दे रहा है पैन आधार लिंक वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. यहां आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
5. आपको अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
6. अब आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।
7. आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिए।
8. आधार ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हेतु रिक्वेस्ट सबमिट कर ली जाएगी।
9. यहां आपको ₹1000 के शुक्ल का भुगतान करना होगा, जिसे आप किसी भी ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
10. शुल्क भुगतान सफलतापूर्वक हो जाने के बाद
11. 24 से लेकर 48 घंटे के बाद आपके पैन कार्ड को आधार से लिंक कर दिया जाएगा।
12. आप पैन कार्ड आधार लिंक की जानकारी एवं स्टेटस को उपलब्ध विकल्प के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –