jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Pan Card नहीं है तो झेलनी होंगी ये दिक्कतें, अटक जाएंगे ये जरुरी काम, देंखें अपडेट

Pan Card Update: आज के समय पैन कार्ड बेहद जरुरी दस्तावेज बन गया है। इसको इनकम टैक्स की ओर से जारी किया जाता है। अगर आप किसी बैंक में खाता खुलवाने के लिए जाते हैं तो आपको पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। वहीं यदि आपको इनकम टैक्स फाइल करना होता है तो भी आपको पैन कार्ड की जरुरत होती है। पैन कार्ड का इस्तेमाल सीमित नहीं है इसके अलावा भी काफी सारे काम होते हैं जो कि पैन कार्ड के बिना अटक जाते हैं। ऐसे में इस लेख की मदद से जानते हैं कि पैन कार्ड की किन किन कामों में जरुरत होती है।

खाते में 50 हजार रुपये से ज्यादा जमा करने के लिए

बता दें जीरो बैलेंस वाले बैंक खाते को छोड़कर किसी भी प्रकार के खाते के लिए पैन कार्ड बेहद ही जरुरी दस्तावेज माना जाता है। इसके अलावा यदि बैंक खाते में 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए पैन कार्ड की सारी डिटेल होनी चाहिए। यही नहीं 50 हजार रुपये से ज्यादा का होटल का बिल भुगतान करने के लिए भी पैन कार्ड की सारी डिटेल देनी होती है।

व्हीकल खरीदने के लिए

वहीं यदि आप कोई टू- व्हीलर और फोर व्हीलर खरीदने के बारे में विचार बना रहे हैं तो भी आपके पास पैन कार्ड होना चाहिए. 5 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कार या कोई दूसरा व्हीकल खरीदने के लिए काफी तरह के दस्तावेज होते हैं इसमें पैन कार्ड भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बड़ी कीमत के वाहन को बेचने के लिए आपको गाड़ी के कागजात और केवाईसी पूरी करने के लिए पैन कार्ड की जरुरत होती है।

- Install Android App -

ज्वैलरी खरीदने के लिए

कुछ ही दिनों के बाद शादी के कामकाज शुरु होने वाले हैं। इस प्रकार के काम में लोग लाखओं रुपये की ज्वैलरी खरीदते हैं। अगर आप 2 लाख रुपये से ज्यादा ज्वैलरी खरीदते हैं तो आपको पैन कार्ड की सारी डिटेल देनी होगी।

लोन लेते समय

अगर आप किसी भी प्रकार के लोन के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। तो आपको लोन के आवेदन के लिए पैन कार्ड की जरुरत होगी। दरअसल RBI ने मनी लॉडरिंग को रोकने के लिए सभी बैंकों को अपने यहां पर होने वाले बड़ा लेन-देनों की सूचना उनके पैन नंबर समेत रिपोर्ट करनी जरुरी है।

प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने पर

देश में 5 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत में कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जा रहे हैं या फिर बेचने का विचार बना रहे हैं तो आपको पैन कार्ड की डिटेल ेनी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा ये सौदा तैयार किया जाता है उसमें खरीदार और बेचने वाले दोनों के पैन कार्ड लगते हैं।