jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

Patna News: मां और बेटियो ने खाया जहर मां की मौत, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी !

पटना : पटना के बाढ़ क्षेत्र के सकसोहरा बाजार में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया। जहर खाने वालो में मां और उसकी बेटियां है। हालांकि कुछ लोग इसे फूड प्वाइजनिंग भी बता रहे हैं। इसके बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई। पांचों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एनएमसीएच पटना भेज दिया गया है। इसमें चार की स्थिति सामान्य हो गई है जबकि अनीता देवी 32 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि सकसोहरा बाजार निवासी अजय प्रसाद और उसकी पत्नी अनीता देवी के बीच घरेलू विवाद हुआ जिसके बाद अनीता देवी ने गुस्से में आकर पेड़ा में जहर मिलाकर अपनी पुत्री रिया कुमारी 10 वर्ष ,श्वेता कुमारी 12 वर्ष ,अदिति 14 वर्ष, तथा हिलसा निवासी रिश्तेदार की बेटी सानिया 12 वर्ष को खिलाने के बाद स्वयं भी खा लिया।

- Install Android App -

वहीं सकसोहरा पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी देने वाला कोई नहीं है। फूड प्वाइजनिंग या जहर देने की बात को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही परिवार के घर पर ताला लटका हुआ है। बाढ़ के सकसोहरा बाजार में रहने वाले अजय कुमार की 32 वर्षीय पत्नी अनिता देवी की इलाज के दौरान एनएमसीएच में मौत हो गई। उसने चार बेटियों के साथ जहर खा लिया था। चारों बेटियों का इलाज अस्पताल के शिशु रोग विभाग के इमरजेंसी में चल रहा है।