jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल की महंगाई से मिली बड़ी राहत, जानिए आपके शहर में कितनी कम हुई कीमत

Petrol Diesel Price Today : अगले साल देशभर में लोकसभा चुनाव होने हैं, जिससे पहले लोगों को लुभाने के लिए सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। केंद्र की सरकार ने हाल ही में एलपीजी सिलेंडर के दाम कम किए थे, अब चर्चा है पेट्रोल-डीजल के रेट में काफी गिरावट देखने को मिल सकती है। यह गिरावट महंगाई में किसी बूस्टर डोज की तरह है, क्योंकि कई बड़े शहर ऐसे हैं जहां पेट्रोल 100 के पार तो डीजल 90 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है।

Petrol Diesel Price Today

सरकार यह बड़ा ऐलान फेस्टिव सीजन में कर सकती है, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगी। दूसरी ओर सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम में कितनी गिरावट होगी, यह जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।

जानिए कितने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

- Install Android App -

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अब कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में भी पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल करीब 5 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा तो डीजल के रेट में 4 रुपये लीटर की गिरावट देखने को मिलेगी।

मौजूदा स्थिति में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है तो डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। इसके अलावा कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में पेट्रोल 101.57 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है, जबकि डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 96.79 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया जा रहा है, जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

कुछ दिन पहले गिरे थे एलपीजी सिलेंडर के रेट

मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी कटौती की थी, जिसके बाद आम लोगों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 200 रुपये की गिरावट की थी, जिसके बाद अब आराम से 930 से 940 रुपये तक में खरीदारी कर सकते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक बार फिर गैस सिलेंडर सस्ता हो सकता है।