jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

PM आवास: प्रधानमंत्री आवासों का लोकार्पण किया सांसद श्री उईके ने, लोकार्पण कार्यक्रम में खिल उठे चेहरे गरीब परिवारों के

हरदा / हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 34 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत निर्मित 60 आवासों का लोकार्पण क्षेत्रीय सांसद श्री दुर्गादास उईके ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल, क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर. के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेडिया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गोड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम पीलिया खाल में वार्ड क्रमांक 34 स्थित आवास निर्माण स्थल पर आयोजित किया गया।
  सांसद श्री उईके ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान में रहना एक सपने की तरह था । गरीबों के सपने को साकार करने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ ने किया है। उन्होंने अवसर पर सभी लाभान्वित हितग्राहियों को शुभकामनाएं और बधाई दीं।

- Install Android App -

विधायक डॉ. आर. के. दोगने ने इस अवसर पर सभी हितग्राहियों को पक्का आवास मिलने पर शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई दी। वही नपा द्वारा प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर सीएमओ को फटकार लगाई।
पूर्व मंत्री श्री कमल पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं की मदद से गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली आ रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर गरीबों के हित में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से देश के ऐसे करोड़ों गरीब परिवारों को रहने के लिए पक्का मकान मिला है, जिनके लिए स्वयं का पक्का मकान बनाना असम्भव ही था।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के ए. एच.पी घटक के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदा में 210 इडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य 21.51 करोड रूपये की लागत से किया गया है। इस योजना के अंतर्गत। निर्मित आवास भवनों में अधोसंरचना सहित प्रति आवास की कुल लागत 7.76 लाख रूपये है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि शासन से प्राप्त अनुदान उपरांत 2 लाख रूपये की राशि में हितग्राही को आवास का लाभ प्रदान किया गया है। जिसमें 20 हजार रूपये की राशि पंजीयन के समय हितग्राही से जमा कराई गई एवं भवन क्रमांक आवंटित किए गये तथा शेष राशि 1.80 लाख रूपये का बैंक द्वारा ऋण प्रदान किया गया है।