ब्रेकिंग
अमेरिका मे फलिस्तीन आजाद करो कह भीड़ पर फेंका बम!  अचानक फटे बम से दहशत का बना माहौल 6 बुजुर्ग घायल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल वाहन जब्त Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे असम से त्रिपुरा तक भारी बारिश से सड़के और घर बहे, कई लोग हुए गुम , एक दर्जन से अधिक की मौत! 10 से अधि... छात्र छात्राओं को कुर्मी गौर समाज के शीर्ष नेतृत्व ने किया मंच पर सम्मान,छात्र छात्राओं के खिल उठे च... पेट दर्द से पीड़ित बालिका का डॉक्टरों ने किया आपरेशन! आपरेशन के बाद जो पेट से जो निकला उसे देख हुए है... आज भोपाल, इंदौर और हरदा का कैसा रहेगा मौसम!  जनपद सदस्य के पुत्र पर मारपीट का आरोप, थाने में की शिकायत, निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप झालावाड़ मॉक ड्रिल के दौरान अचानक हड़कंप, भागे जिला कलेक्टर और एसपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले दर्जनो लोगो पर कार्यवाही! पहलगाम की घटना के बाद पाकिस्तान के स...

PM मोदी को आज मिलेगा ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड’

नई दिल्लीः प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों सतत विकास और जलवायु परिवर्तन पर अपने अनुकरणीय नेतृत्व और सकारात्मक कदम उठाने को लेकर आज संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड ग्रहण करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों एक कार्यक्रम में संयुक्त रूप से चैंपियंस ऑफ अर्थ अवार्ड ग्रहण करेंगे। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीय केंद्र में होगा।’’
विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी.एस. तिरुमूर्ति ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर को महासभा की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को नीति नेतृत्व श्रेणी में चैंपियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह (संरा का) सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार है। यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के उल्लेखनीय कार्य और सौर गठबंधन की जोरदार पैरवी करने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग के क्षेत्रों के संवर्धन को लेकर विश्व मंच पर उनके साहसी पर्यावरण नेतृत्व को एक पहचान देता है।
उनके प्रयासों में 2020 तक एकल उपयोग प्लास्टिक को पूरी तरह हटाने का उनका अप्रत्याशित संकल्प है। ’’ यह पुरस्कार भारत की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान भी है खासकर सौर पार्क और नवीकरणनीय ऊर्जा के क्षेत्र में है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। बता दें कि गुतारेस भारत दौरे पर आए हुए हैं।