ब्रेकिंग
खेती किसानी हरदा: मूंग उपार्जन के लिए 60 केन्द्रों पर 5 जुलाई तक करा सकते हैं पंजीयन अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश पर होगा मानसून! अधिकांश जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी दुल्हन के बेडरूम से हुई आहट से दूल्हे की नींद टूटी ! तलाशी में सन्दूक मे मिला प्रेमी उसके मुंह पर का... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 18 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया: गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल ! बबन राव नामक व्यक्ति की नियुक्ति बनी दो विभागों के लिए पहेली, ... अजब गजब - नवविवाहिता पत्नि मायके से प्रेमी संग भागी, पति बोला मै खुशकिस्मत हूं मरने से बच गया हरदा: राम जानकी मंदिर रनआई कला में मंदिर समिति की 30 एकड़ जमीन की सार्वजनिक नीलामी हो, तीन साल से भग... हरदा शहर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, पार्क सौन्दर्यीकरण के कार्य कराएं:  ग्रामीण पहुँच मार्गों ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं, जमीन से जुड़े मामले ज्यादा आए Harda news: कर्मचारियों के सभी भुगतान, क्रमोन्नति, पदोन्नति समय पर सुनिश्चित हों- कलेक्टर श्री जैन

PM मोदी को मिला ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’, बोले- यह भारत का सम्मान

नई दिल्लीः प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने आज ‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पीएम मोदी को यह अवार्ड दिया। गुतारेस भारत दौरे पर आए हुए हैं। मोदी के अलावा फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

- Install Android App -

यह भारत का सम्मान: मोदी
‘चैम्पियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ मिलने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह सम्मान भारत का है। मैं आभारी हूं इस अवॉर्ड के लिए। उन्होंने कहा कि  यह अवॉर्ड भारत के आदिवासी, किसान और मछुआरों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा प्रकृति को मां के रूप में देखता है और नारी प्राकृति का ही रूप है। यह सम्मान भारत की नारी का भी है जो पौधों का ख्याल रखती है। उन्होंने कहा कि हमें आबादी को पर्यावरण पर, प्रकृति पर अतिरिक्त दबाव डाले बिना, विकास के अवसरों से जोड़ने के लिए सहारे की आवश्यकता है, हाथ थामने की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर को महासभा की उच्चस्तरीय बैठक के दौरान घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रों को पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में चैम्पियंस ऑफ अर्थ पुरस्कार दिया जाएगा। यह (संयुक्त राष्ट्र का) सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार है।