jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

PM Awas Yojana 2024: पीएम आवास योजना में अपात्र लाभार्थी से सब्सिडी का पैसा वसूला जाएगा

पीएम आवास योजना नियम के अनुसार आवेदकों के जमीन की रजिस्ट्री पर ही लोन व सब्सिडी की सुविधा प्रदान की जाएगी। लाभार्थी नागरिक से भी सब्सिडी का पैसा वसूला जाएगा।

देश में बेघर गरीब कमजोर  के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा 1,30,000/- रुपए की राशि दी जाती है। वहीं शहरी क्षेत्र के लोगों को पीएम आवास योजना शहरी के तहत मकान बनाने के लिए 2,67,000/- की राशि प्रदान की जाती है।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ –

पीएम आवास योजना से देश के लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। और अभी भी इस योजना के तहत सभी पात्र उम्मीदवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यदि आपके पास भी रहने के लिए एक पक्का मकान नहीं है और आप किराए के घर पर रहते हैं तो आप इस योजना के तहत पक्का मकान बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं | गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार जो कच्चे मकान या फिर किराए के मकान में रहते हैं पीएम आवास योजना का लाभ केवल इन्हीं लोगों को दिया जाता है।

- Install Android App -

नागरिक से भी सब्सिडी का पैसा वसूला जाएगा –

कभी-कभी कुछ ऐसे लोग भी है जो फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ ले लेते हैं। अधिकारियों द्वारा बिना जमीन की रजिस्ट्री के ही लोगों को आवास के लिए आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। जबकि नियम के अनुसार आवेदकों के जमीन की रजिस्ट्री पर ही लोन व सब्सिडी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ऐसे मामलों को रोकने के लिए अब अन अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो बिना रजिस्ट्री आवास का लाभ दे रहे हैं। साथ ही लाभार्थी नागरिक से भी सब्सिडी का पैसा वसूला जाएगा। पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत जमीन कीरजिस्ट्री गिरवी रखकर ही लोन या सब्सिडी की सुविधा सरकार द्वारा दिए जाने का नियम है।योजना का लाभ पात्र हितग्राही को ही मिलेगा।

किन लोगो योजना का लाभ नहीं मिलेगा –

1. ऐसे लोग जिनके पास पहले से पक्का मकान है उन लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
2. जो लोग इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
3. जिन लोगों के पास दो पहिया तीन पहिया या चार पहिया वाहन है उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।
4.यदि किसान क्रेडिट कार्ड की क्रेडिट सीमा ₹50000 से अधिक है तो इस स्थिति में भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
5. जिनके पास खुद का रेफ्रिजरेटर है उनको भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
6. यदि आपके पास 2.5 एकड़ भूमि है या इससे अधिक सिंचित भूमि है तो भी आप पीएम आवास योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे।
7. यदि आप पहले से ही किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपको इस पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

इस योजना का गलत तरीके से लोगो ने फायदा लिया है | इसकी शिकायत सरकार के पास पहुंच रही हेैं। आने वाले समय में सरकार जरुर सख्त  कार्रवाई करेगी।