ब्रेकिंग
टिमरनी: कांग्रेसियों ने गुणवत्ता हीन सड़क को लेकर बेशरम के पेड़ लगाकर किया विरोध प्रदर्शन  लव जिहाद : मुस्लिम युवक ने तिलक लगाकर खुद गोलू बताकर हिंदू छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया किया दुष्कर... नेहा खान बनी नेहा शर्मा पहलगाम घटना से दुखी होकर अपनाया सनातन: गाजियाबाद के मंदिर में शुद्धिकरण विधि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रक्षक बना भक्षक - डिप्टी जेलर ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर बनाया बंधक! पुलिस ने छुड़ाया  दूल्हा बारात लेकर पहुंचा अस्पताल:  पढ़े पूरी खबर हंडिया: दीवार गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत हरदा: विश्व मजदूर दिवस पर बुजुर्ग मजदूर का सम्मान एवं केक काटकर मनाया मजदूर दिवस पहलगाम हमले के विरोध मे भोपाल में लगे पोस्टर: अब हमें भी धर्म पूछना पड़ेगा, अपने बच्चों के भविष्य के... हरदा: जिले की इस गांव में नल जल योजना हुई फेल, कई बस्तियों में नहीं पहुंच रहा पानी, महिलाएं होती है।...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: लाभार्थी सूची हुई जारी, सिर्फ इन किसानों को मिलेगा 17वी किस्त का लाभ

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि तीन किस्तों में दी जाती है। वर्तमान में, सरकार द्वारा 17वीं किस्त जारी की जा रही है। 

सरकार द्वारा जारी की जाने वाली पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा प्राप्त करने के लिए देश भर के समस्त लाभार्थी किसानों को योजना के तहत जारी की गई सूची में अपना नाम देखना होगा। इस सूची में जिन किसानों का नाम पाया जाएगा वह किसान योजना की अगली किस्त के लिए पात्र माने जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पीएम किसान योजना के तहत जारी हुई लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। किस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लाभार्थी सूची को चेक कर सकते हैं सारी जानकारी आगे प्रदान की जा रही है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Benefits –

पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभ इस प्रकार हैं।

  • कुल राशि – ₹6000 प्रतिवर्ष
  • किस्तों की संख्या – 3 (प्रत्येक किस्त ₹2000)
  • समय अंतराल – हर 4 महीने में एक किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility –

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रताओं का पालन करना आवश्यक है।

1. किसानों को ई केवाईसी और भू सत्यापन पूरा करना आवश्यक है।

2. अगर परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता है तो योजना लाभ नहीं मिलेगा।

3. किसान के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है तो भी योजना लाभ नहीं मिलेगा।

4. किसानों के पास खेती के लिए स्वयं की भूमि होनी चाहिए।

5. किसान के पास स्वयं का बैंक खाता होना चाहिए। और बैंक खाता डीबीटी सक्रिय होना भी जरूरी है।

- Install Android App -

पीएम किसान लाभार्थी सूची में नाम चेक करने की प्रक्रिया –

पीएम किसान योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करने के लिए निम्नलिखित कदमों का पालन करें।

1. सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/  पर जाएं।

2. वेबसाइट के होम पेज पर “Farmer Corner” सेशन में जाएं।

3. यहां दिखाई दे रहे “Beneficiary List” के विकल्प पर क्लिक करें।

4. नया पेज खुलने पर अपने राज्य, जिला, ब्लाक, और गांव का चयन करें।

5. “Get Report” पर क्लिक करें और अपने गांव की सूची देखें।

6. सूची में अपना नाम चेक करें। अगर आपका नाम सूची में है, तो आपको 17वीं किस्त की राशि ₹2000 प्राप्त होगी।

भारत सरकार द्वारा 17वीं किस्त की राशि जल्द ही किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। केवल उन किसानों को ही अगली किस्त मिलेगी, जिनका नाम लाभार्थी सूची में है। जिन किसानों ने हाल ही में आवेदन किया है, उन्हें सूची में अपना नाम चेक करना आवश्यक है। अगर आपको सूची में नाम चेक करने में किसी प्रकार की समस्या होती है या योजना के बारे में अन्य जानकारी चाहिए, तो आप अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपको अपनी पात्रता सुनिश्चित करके और लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करके अगली किस्त की राशि प्राप्त कर सकते हैं।