jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

PM Kisan Yojana : किसानों के लिए जरुरी खबर, जल्द आनें वाले हैं 15वीं किस्त के 2000 रुपयें

PM Kisan Yojana : अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह आपके लिए बेहद जरूरी खबर हो सकती है। आपको बता दें कि देश के ज्यादातर किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. जिसके लिए किसानों को किसान पोर्टल पर जाकर ये 4 काम करने के लिए कहा जा रहा है. ताकि सभी किसानों को 15वीं किस्त का पैसा मिल सके. 15वीं किस्त का पैसा इस महीने की 30 तारीख से पहले जारी होने की उम्मीद है.

PM Kisan Yojana 13वीं किस्त फरवरी में और 14वीं किस्त जुलाई में मिली

27 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए 14वीं किस्त के तहत 17 हजार करोड़ रुपये जारी किए. यह रकम 8.5 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों के खाते में सीधे ट्रांसफर की गई. जबकि इससे पहले 13वीं किस्त का पैसा फरवरी 2023 में जारी किया गया था.

उम्मीद है नवंबर को 15वीं किस्त का पैसा मिल जाएगा

- Install Android App -

किसानों को 13वीं और 14वीं किस्त का पैसा मिल चुका है. सभी किसान 15वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. पीएम किसान योजना के लाभार्थियों किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह रकम 3 बार में 2-2 हजार रुपये के रूप में मिलती है.

किसानों को 15वीं किस्त में 2,000 रुपये भी मिलने हैं. कहा जा रहा है कि सरकार 15वीं किस्त का सीधा लाभ 30 नवंबर 2023 से पहले यानी 27 नवंबर को दे सकती है.

PM Kisan Yojana किस्त पाने के लिए लाभार्थियों को ये काम करने होंगे

पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त का लाभ पाने के लिए करने होंगे ये 4 काम. इसके लिए सबसे पहले बैंक खाते को आधार नंबर से रजिस्टर्ड कराना होगा. बैंक अकाउंट का NPCI से लिंक होना भी जरूरी है. केवाईसी डिटेल भी पूरी होनी चाहिए. लैंड वेरिफिकेशन यानी भूमि संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन जरूरी है।