jhankar
ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा : मूंग फसल पंजीयन में फर्जीवाड़ा, 9 लोगों पर सिराली थाने में मामला दर्ज 2 जुलाई 2026 दिन गुरूवार पढे़ देश - विदेश की प्रमुख खबरें (INDIA-TOP-20) 🇮🇳 2 जुलाई 2026, गुरुवार की मध्य प्रदेश की प्रमुख खबरें MP-TOP20 📰 2जुलाई 202 को "हरदा हलचल" मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ पढि़ए आज की खास खबर  हरदा की खास खबर: 5 क्विंटल पैदावार पर, खरीदी सिर्फ 1 क्विंटल पर भड़क उठा किसान आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजे भाव | 2 जुलाई 2026, गुरुवार MP मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार  ☁️⛈️ Today NEWS MP : मौसम अपडेट - 2 जुलाई 2026, गुरुवार आज मौसम कैसा रहेगामप्र का मौसम सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, तेज रफ्तार बनी काल हरदा: विकास नगर की मुख्य सड़क बनी दलदल कीचड़ भरी सड़क पर स्कूल जाते बच्चों के जूते-चप्पल हाथ में दि...

Big Breaking Harda: आनंद जाट को किया जिला बदर

हरदा : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर आरोपी आनन्द जाट पिता दीपचन्द्र जाट निवासी कड़ोला उबारी थाना सिविल लाइन हरदा को 6 माह की समय अवधि के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में आरोपी हरदा जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिलों नर्मदापुरम, देवास, खंडवा, सीहोर और बैतूल जिलों की सीमा में भी प्रवेश नहीं कर सकेगा।

मालूम हो, नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी से नामांकन दाखिल करने के बाद आज फार्म उठा लिया था। आनन्द पहले आप पार्टी के नेता थे।

- Install Android App -

मालूम हो कि प्रत्याशी आनंद जाट ने दो दिन पहले ही अपना घोषणा पत्र भी जारी किया था। आनन्द जाट द्वारा लगातार कृषि मंत्री कमल पटेल, कांग्रेस प्रत्याशी आरके दोगने को लेकर सोशल मीडिया पर बयान बाजी भी की जा रही थी। कृषि मंत्री पटेल की संपत्ति को लेकर उनके बयान राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा में रहे थे।

मालूम हो, मंत्री पटेल ने उस पर 100 करोड़ का मानहानि का केस भी किया है। वहीं पूर्व के आपराधिक प्रकरण को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरदा ने उसको लेकर जिला बदर की कार्यवाही की अनुशंसा की थी। जिला कलेक्टर के द्वारा उसे जिला बदर की कार्यवाही को लेकर नोटिस जारी किया था। फार्म उठाने के बाद आज उसे जिला बदर कर दिया गया।