jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : 05 जून से केवाईसी के लिए सरकार चलाएगी महाअभियान

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसानों के लिए 5 जून से महा अभियान की शुरुआत करेगी, इस महा अभियान के दौरान किसानों की ईकेवाईसी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिल रहा है, उन सभी किसानों को इस योजना के अंतर्गत अपनी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा, अगर आपने इस योजना में केवाईसी प्रक्रिया पहले से पूरी कर लि है, तो आपको फिर से केवाईसी करने की आवश्यकता नहीं है।

क्या है पीएम किसान eKYC –

केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुरुआत की गई है। योजना के तहत देशभर के किसानों को सरकार सालाना ₹6000 की सहायता राशि का भुगतान कर रही है। इस योजना में विभिन्न 3 किस्तों के रूप में किसानों को इस राशि का भुगतान किया जाता है। योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिल रहा है, उन किसानों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया को शुरू किया गया है, केवाईसी से फर्जी किसान की पहचान की जा सकती है एवं अपात्र किसान जो योजना का लाभ ले रहे हैं उन्हें योजना से बाहर किया जा सकता है। इसलिए भारत सरकार द्वारा अब पीएम किसान योजना के तहत केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है।

पीएम किसान योजना के तहत किसान घर बैठे योजना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं या फिर आप अपने नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी केवाईसी को कर सकते हैं। केवाईसी के लिए आपके पास आधार कार्ड और पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए।

5 जून से शुरू होगा eKYC महाअभियान –

पीएम किसान योजना के तहत अब तक जिन किसानों ने केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है, उन सभी किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा आप 5 जून से पीएम किसान केवाईसी महा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान देशभर के किसानों की केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। अब तक इस योजना 5 जून को महा अभियान के दौरान केवाईसी से जोड़ा जाएगा।

सिर्फ इन किसानों को मिलेगी अगली किस्त –

- Install Android App -

पीएम किसान योजना के अंतर्गत जो भी किसान लाभ प्राप्त कर रहे है, उन्हें केवाईसी करना अनिवार्य है। केवाईसी के अभाव में सरकार लाभार्थी किसान को योजना की अगली किस्त का भुगतान नहीं करेगी। आ रही खबरों के अनुसार पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा किसानों को जून के महीने में प्राप्त हो सकता है, जिस दौरान सरकार किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता राशि का भुगतान करेगी।

👇Read More👇

7th Pay Commission New Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! DA और ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी

NTPC Requirement 2024 : बिजनेस डेवलपमेंट और फाइनेंस में एग्जीक्यूटिव पदों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

Nagar Nigam Bharti 2024: नगर निगम के हजारों पदों पर बिना परीक्षा के होगी सीधी भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी