jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

पीएम मोदी ने श्री बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का किया शिलान्यास

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। रविवार को पीएम मोदी खजुराहो से बागेश्वर धाम पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए। उन्होने कहा

बहुत ही कम दिनों के अन्तराल में मुझे दूसरी बार, वीरों की इस धरती बुंदेलखंड आने का सौभाग्य मिला है और इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है।

- Install Android App -

ये हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है। आज अभी मैंने यहां श्री बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान का भूमिपूजन किया है।

पीएम मोदी ने कसा तंज

आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग, सदियों से किसी न किसी वेष में रहते रहे हैं।कार्यक्रम के प्रधानमंत्री का काफिला भोपाल लौट आया जहां शाम को पार्टी के लोगो से चर्चा की।