jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्विरोध जनपद सदस्य के बाद सियासी घमासान आज का सुविचार - उठो, तुम शिव के अंश हो तुम्हें किसने कह दिया कि तुम कमजोर हो...? खेत में महिला को सांप ने काटा हुई मौत , दूसरी ओर युवती ने लगाई फांसी आज 04- अक्टूबर - रविवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे  भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए इजरायली PM नेतन्याहू भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 179 छात्रों ने लिया भाग हरदा के टिमरनी में पागल सियार का आतंक, 6 लोग घायल अनूपपुर में दिल दहला देने वाली वारदात :  युवक ने परिवार के लोगो पर हमला किया नाना नानी, मां और मामा... जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे

भोपाल में हिंदू लड़की से मारपीट का मामला, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल के कल्पना नगर में पूर्णिमा दुबे नाम की युवती ने आरोप लगाया है कि पार्किंग विवाद में उसके और उसके दोस्तों के साथ मुस्लिम युवकों ने मारपीट की है। इस युवती ने ख़ुद एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उसने कहा कि वह भोपाल के कल्पना नगर में रहती है। युवती ने बताया कि उसके दोस्त ने मदरसे के पास गाड़ी पार्क करने की कोशिश की। जैसा कि अक्सर वो लोग करते हैं लेकिन मदरसे के सामने ऑटो में बैठे कुछ युवकों ने पहले तो इस पर आपत्ति ली और फिर 1000 रुपये की मांग करने लगे। इस पर विवाद बढ़ गया युवती का आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने आवाज देकर मोहल्ले के और भी लोगों को बुला लिया और उसके दोस्तों के साथ मारपीट करने लगे।

- Install Android App -

युवती के दोस्तों को रॉड और बेल्ट से मारा
युवती का आरोप है कि इस दौरान लड़कों और उनके साथ आई महिलाओं ने उसके साथ भी मारपीट की और उसके बाल नोच लिए। युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान किसी युवक ने कथित तौर पर कुर्बानी का नारा भी लगाया।

युवती और उसके दोस्तों ने पुलिस को कॉल किया जिसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल के लिए ले गई और घायलों के मेडिकल में मारपीट की पुष्टि होने के बाद बीएनएस की धाराओं के तहत हमला करने वाले युवकों पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि मामला दर्ज कर पांच युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।