jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

महेश्वर में तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौत, पिता-पुत्री घायल

महेश्वर। खरगोन जिले के महेश्वर (धरगांव) में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को और एक बाइक को जोरदार टक्‍कर मार दी। हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में पिता-बच्‍ची समेत तीन अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सुलगाव फाटे पर यशराज कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है।

तेज रफ्तार कार की चपेट में आए 4 लोग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धरगांव निवासी हार्डवेयर व्‍यापारी मुन्ना कर्मा अपनी बाइक से लाल मिर्ची खरीदने धरगांव से सुलगाव फाटे पहुंचे थे। उसी समय बड़वाह की ओर से आने वाली तेज रफ्तार कार ने उन्‍हें और वहां खड़े शांतिलाल पाटीदार को जोरदार टक्‍कर मार दी। इस दौरान हादसे की चपेट में झापड़ी निवासी शुभम और उनकी 5 साल की बेटी भी आ गए।

- Install Android App -

आधा किलोमीटर दूर रुकी कार
हादसे में कार की टक्‍कर इतनी भीषण थी कि कार घटना स्‍थल से करीब आधा किलोमीटर दूर जाकर एक नीम के पेड़ के पास टकरा कर रुकी। इस हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

अस्‍पताल में हुई एक की मौत
हादसे में घायल होने के बाद मुन्ना कर्मा और शांतिलाल को मंडलेश्वर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र ले जाया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. किरण वर्मा ने बताया कि सुबह तीन मरीजों को असपताल लाया गया था। मुन्ना कर्मा की हालत गंभीर थी, उनके शरीर में कई जगह गंभीर फ्रैक्‍चर और चोटें पाई गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शव का पोस्‍टमॉर्टम किया गया।