jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

पुलिस की जुआ रेड, 92 हजार 300 रुपये मोबाइल जब्त, पांच आरोपी फरार

फरार आरोपी की तलाश जारी

सिवनी मालवा पुलिस ने आदतन शातिर जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जुआ रेड में 92 हजार 300 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन एवं ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस को क्षेत्र में लगातार स्थान बदल-बदलकर जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस पर थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर के निर्देशन में सटीक मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए जुआरियों के ठिकाने की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की योजना बनाई गई।

थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गठित कर रात्रि में ग्राम दतवासा के पास खेत में बनी टपरिया पर दबिश दी गई। पुलिस ने लाइट के उजाले में जुआ खेल रहे आरोपियों की घेराबंदी कर तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया

- Install Android App -

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अशोक यादव पिता नाथूराम यादव उम्र 45 वर्ष निवासी धरमकुंडी, सजन मुकाती पिता रामसिंह मुकाती उम्र 42 वर्ष निवासी नंदगांव थाना भेरूंदा जिला सीहोर तथा राकेश गौर पिता बाबूलाल गौर उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम आवरी थाना डोलरिया बताया।

कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मुकेश राठौर निवासी बड़ा मंदिर सिवनी मालवा, वीरेन्द्र राठौर निवासी नेमावर, दिलीप उर्फ भूरू निवासी चौतलाय, गुडडू निवासी इटारसी तथा संजय मालवीय निवासी जमानी मौके से फरार हो गए, जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

पुलिस ने मौके से 92 हजार 300 रुपये नकद, ताश की गड्डी एवं तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुधाकर बारसकर, प्रधान आरक्षक प्रीतम बाबरिया, आरक्षक वीरेन्द्र पंवार, आरक्षक केतन, आरक्षक मुरारी गौर तथा आरक्षक राहुल सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।