jhankar
ब्रेकिंग
MP BIG NEWS: धार जिले में दर्दनाक सड़क हादसा 15 मजदूरों की मौत , 13 घायल : पीएम सीएम ने जताया गहरा द... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे जनता बनी टैक्स चुकाने की मशीन: ₹200 जलकर देने के बाद भी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे नगरवासी, धार में भीषण सड़क हादसा, 12 मजदूरों की मौत, जिसमे से 2 बच्चे भी शामिल, 13 गंभीर घायल नेहरू स्टेडियम हरदा में खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का आयोजन 12मई को होगा 30 अप्रैल को स्वगणना का अंतिम दिवस किसान भाई अब 23 मई तक कर सकेंगे गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग हंडिया : भीषण सड़क हादसा—ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सड़क पर बिखरी जिंदगी,बाइक सवार दंपति गंभीर घायल... जिला पंचायत  की सामान्य सभा की बैठक संपन्न  मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

छीपाबड़ थाना : गांव के पास चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस को देखकर भागे जुआरी, एक पुलिस कर्मी ने खेत में जा रहे किसान को जुआरी समझकर की मारपीट, तोड़ा पैर, मोबाइल पैसे छीन कर ले गए बाइक सवार पुलिस कर्मी !

हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बारंगी में एक अप्रैल दोपहर तीन बजे के लगभग गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे कुछ जुआरी पत्ते खेल रहे थे। जुआरियों को पुलिस के आने की सूचना मिली। ओर सभी लोग खेतों और रास्तों से इधर उधर भागने लगे।

इसी दौरान गांव का एक किसान सुमेर सिंह बघेल उम्र 50 वर्ष निवासी बारंगी अपने खेत में पैदल जा रहा था।

एक पुलिस कर्मी ने उसे जुआरी समझकर उसके साथ मारपीट की ओर पैरों से मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया।

इस मारपीट की घटना में किसान सुमेर सिंह का एक पैर फैक्चर हो गया। घटना के बाद उक्त दोनों पुलिस कर्मी किसान को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने की बजाय तड़पते हुए खेत में छोड़कर भाग गए।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने घायल किसान के परिवार वालों को सूचना दी। उसके बाद निजी वाहन से किसान को हरदा निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहा उनका इलाज चल रहा। इधर हरदा पुलिस ने घायल किसान के बयान लिए है।

वही अस्पताल में भर्ती किसान के भाई ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि गांव में चालीस साल से अवैध शराब बिक रही । वर्तमान में भी तीन लोग अवैध शराब बेच रहे। पुलिस को कई बार शिकायत की लेकिन आज तक अवैध शराब बिक्री बंद नहीं हुई ।उल्टे मेरे छोटा भाई जो खेत में मूंग ओर मक्का की फसल देखने जा रहा था। उसके साथ मारपीट की मोबाईल ओर जेब में रखे 400 रुपए छुड़ाकर अपने साथ ले गए।

 

उन्होंने बताया कि घटना की  शिकायत छीपाबड़ टी आई को  करते हुए कार्यवाही की मांग की है।

अगर पुलिस के जिम्मेदार संबंधित पुलिस कर्मी पर कोई कार्यवाही नहीं करते है तो हरदा एसपी को शिकायत करेंगे।

देखना होगा कि हरदा एसपी किसान के साथ हुई इस बर्बरता पर अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मी पर क्या कार्यवाही करते है।