jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

Harda News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 1 फरवरी को

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 फरवरी को मुरैना में प्रदेश के 7 लाख से अधिक युवाओं को 5151 करोड़ 18 लाख 90 हजार की ऋण राशि देकर युवाओं को रोजगार संपन्न बनाने के संकल्प की शुरूआत करेंगे। इससे संबंधित जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 1 फरवरी को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में दोपहर 12ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा। महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र हरदा ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति पत्र वितरित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का क्षेत्रीय चैनल्स के अलावा सोशल और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सीधा प्रसारण होगा। उल्लेखनीय है कि रोजगार दिवस कार्यक्रम में केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में युवाओं को स्वरोजगार स्थापना के लिए ऋण दिलवाया जाता है।