jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

भोपाल के 90 डिग्री वाले पुल की नई डिजाइन, खूब हुई थी फजीहत

भोपाल। अपनी घटिया डिजाइन के नाम पर पूरी दुनिया में बदनाम हो चुके भोपाल के ऐशबाग ओवरब्रिज को सुधारने का खाका तैयार हो चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती के बाद इस मामले में कई इंजीनियर सस्पेंड हुए और इस 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज को सुधारने की योजना बनी। अब जल्द ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) डिजाइन को अंतिम रूप देने के बाद इसका प्रस्तुतिकरण उच्च स्तरीय समिति के सामने देगा।

सीएम की स्वीकृति के बाद शुरू होगा काम

- Install Android App -

खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस नई डिजाइन को देखेंगे, सीएमओ से मंजूरी मिलते ही सुधार कार्य प्रारंभ हो जाएगा। आपको बता दें कि करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से ऐशबाग आरओबी का निर्माण किया गया था। इसका लोकार्पण खुद मुख्यमंत्री 15 जून को करने वाले थे, लेकिन इस बीच 90 डिग्री का अजूबा मोड़ लोगों की नजर में आया और हल्ला मच गया।

बदनामी के बाद हुई कार्रवाई

बदनामी होने के बाद सरकार ने इसके निर्माण से जुड़े सात इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है। तब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि मोड़ को बिना सुधारे पुल पर यातायात शुरू नहीं होगा। इसके बाद मोड़ को सुधारने के लिए नए डिजाइन पर काम शुरू हुआ। पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे ने मिलकर डिजाइन में सुधार का फॉर्मला दिया है। अब इसे समिति द्वारा सहमति लेकर मुख्यमंत्री को दिखाया जाएगा।