राजधानी में 24 वर्षीय युवती से गैंगरेप: दोस्त के घर पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म , बनाया वीडियो
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।निजी कम्पनी मे जॉब करने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने अपने साथ हुये गैंगरेप की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश कर रही है।
पूरी घटना विस्तार से।
इस घटना के सम्बंध मे पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि महिला गुरुग्राम की एक कंपनी में जॉब करती है।उसने थाने मे शिकायत दर्ज कराई है, कि शराब पीकर चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार को उसके एक पुरुष दोस्त ने फोन कर उसे सिविल लाइंस में अपने दोस्त के घर पार्टी में इनवाइट किया। उसने आमंत्रण स्वीकार कर लिया और हिल रोड के पास उस घर में गई।’
वहां उसे अपना दोस्त, और तीन अन्य लोग मिले। सभी ने साथ में ड्रिंक लिया और देर रात तक पार्टी करते रहे।इसी दौरान रात में किसी वक्त उसके ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया जिससे वह बेहोश हो गई।’
दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी।
महिला के अनुसार चारों उसे वॉशरूम में ले गए और गैंगरेप किया। उन्होंने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। उसे धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
युवती की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश के लिए चार विशेष टीमें बनाई हैं।पुलिस द्वारा पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

