भोपाल। प्रदेश मे एक बार फिर बारिश का मौसम बन गया है। मौसम विशेषज्ञो के अनुसार 48 घंटे में कही भारी बारिश तो कहीं -रुककर कर बौछारें होंगी। आज प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और भिंड में आज बारिश के आसार हैं।
बुधवार को यहां हुई बारिश
मध्य प्रदेश में बुधवार को सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक बैतूल में 20, मलाजखंड में 18, सागर में 14, पचमढ़ी में 13, छिंदवाड़ा में 11, सिवनी में नौ, नरसिंहपुर में सात, सीधी में पांच, गुना एवं दमोह में चार, नर्मदापुरम में तीन, नौगांव,हरदा,खंडवा, रीवा एवं इंदौर में एक मिलीमीटर बारिश हुई।
रुक-रुककर हो रही बारिश
मप्र मे अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से बुधवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक-रुककर बारिश होने लगी है। इंदौर शहर और आस-पास के इलाकों में सुबह से ही तेज पानी बरस रहा है।
ग्वालियर इन्दौर चंबल सम्भाग मे भारी बारिश की संभावना
गुरुवार से बारिश का सिलसिला और तेज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बने हुये है। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल एवं इंदौर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना हैं।

