jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

छत्तीसगढ़-झारखंड में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन: 3 इनामी नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ और झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त अभियान में तीन इनामी नक्सली ढेर कर दिए गए। कांकेर-बस्तर सीमा के मंडा पहाड़ इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी (₹25 लाख का इनामी) और डिविजनल कमेटी सदस्य लोकेश सलामे (₹10 लाख का इनामी) मारे गए। वहीं झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा क्षेत्र में पुलिस और कोबरा बटालियन के अभियान में एरिया कमांडर अरुण करकी (₹2 लाख का इनामी) को ढेर किया गया। जानकारी के मुताबिक, मंडा पहाड़ पर दोपहर को भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई, जो कई घंटों तक चली। गोलीबारी थमने के बाद मौके से दोनों नक्सलियों के शव बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय रेड्डी संगठन की फंडिंग और रणनीति का प्रमुख मास्टरमाइंड था, जबकि लोकेश सलामे को आत्मसमर्पण के लिए लगातार समझाने की कोशिश की जा रही थी। उधर, चाईबासा में गुप्त सूचना पर कोबरा 209 बटालियन और स्थानीय पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान एरिया कमांडर अरुण करकी को मार गिराया गया। उसके पास से एक एसएलआर रायफल जब्त की गई। पुलिस का कहना है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी घटना की साजिश रच रहा था। चाईबासा के एसपी वाईपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। छत्तीसगढ़ में मारे गए दोनों नक्सलियों के शव देर रात मोहला लाए गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस इस पूरे ऑपरेशन को लेकर आधिकारिक प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेगी।