jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

पॉपुलर 3-डोर थार अब नए अवतार में पेश

नई दिल्ली। भारतीय ग्राहकों के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर 3-डोर थार को नए अवतार में पेश कर दिया है। महिंद्रा ने इस अपडेटेड एसयूवी को 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। बाहर से इसे नया टू-टोन ग्रिल, डुअल-टोन बंपर और अपडेटेड फ्रंट डिजाइन मिला है। इसके अलावा लाइटिंग सिस्टम और 18-इंच अलॉय व्हील्स पहले जैसे ही हैं। ग्राहकों के लिए छह कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनमें टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे नए आकर्षक विकल्प हैं। इंटीरियर की बात करें तो नई थार में ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील और रियर एसी वेंट जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं। ड्राइवर के लिए स्लाइडिंग आर्मरेस्ट और ऑटोमैटिक वर्जन में डेड पेडल शामिल किया गया है। पावर विंडो स्विच अब डोर पैड पर शिफ्ट कर दिए गए हैं। रियर कैमरा, रियर वॉश और वाइपर, इंटरनली ऑपरेटेड फ्यूल लिड जैसी सुविधाएं भी अब नई थार का हिस्सा हैं। सबसे बड़ा अपडेट 26.03 सेमी का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट्स, टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग और एडवेंचर स्टाट जेन-2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

- Install Android App -

इंजन विकल्पों में 2.0एल एमस्टालियन टर्बो पेट्रोल (150एचपी), 2.2 एल एमहॉक डीजल (130एचपी) और डी117 सीआरडीई डीजल (117एचपी) शामिल हैं। गाड़ी 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है और आरडब्ल्यूडी व 4गुणा4 दोनों ड्राइवट्रेन विकल्प दिए गए हैं। एलएक्सटी वैरिएंट में अलॉय व्हील्स, क्रूज़ कंट्रोल, एडवेंचर स्टैट्स, रियर कैमरा और 6 स्पीकर वाला बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं। नई थार को एएक्सटी और एलएक्सटी ट्रिम्स में पेश किया गया है। बेस एएकसटी में डुअल एयरबैग्स, ईएसपी, हिल-होल्ड असिस्ट, एबीएस और नया डैशबोर्ड डिज़ाइन मिलेगा।