jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया/खेड़ीनीमा : शिक्षा की लंबी पारी के बाद सेवानिवृत्ति, सहायक शिक्षक दरियाव सिंह चौहान का हुआ सम... पेंशन फाइल रोकना पड़ेगा भारी, हर स्तर पर तय हुई डेडलाइन प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये जिला मुख्यालय पर बुधवार को लगेगा जैविक बाजार दुकानों के आगे सामान रख अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई पीएम स्वनिधि योजना के तहत व्यवसाय बढ़ाने को मिल रहा 50 हजार तक का ऋण 8 हजार से अधिक हितग्राही उठा चु... हरदा में ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं की पड़ताल करेगा भोपाल मेनिट का अध्ययन दल बारिश के दौरान गर्भवती महिलाओं और बीमार नवजातों के लिए वैकल्पिक परिवहन की होगी व्यवस्था कन्या छात्रावास में विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु दिवस का हुआ आयोजन कौशांबी में पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, कई मकान ध्वस्त - रेस्क्यू जारी

शेयर बाजार तेजी के साथ बंद

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को आईटी एवं वित्तीय शेयरों में खरीदारी आने से लगातार तीसरे दिन तेजी रही। मानक सूचकांक सेंसेक्स 583 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने 25,000 का स्तर पार कर लिया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 582.95 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,790.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 639.25 अंक चढ़कर 81,846.42 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 183.40 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,077.65 अंक पर बंद हुआ। निवेशकों के निचले स्तर पर खरीदारी करने से निफ्टी तीन सत्रों में कुल 466 अंक यानी 1.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,000 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इटर्नल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड और टाइटन के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

- Install Android App -

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “दूसरी तिमाही के नतीजे आने से पहले, वित्तीय सेवाओं और आईटी क्षेत्रों में तेजी आने से घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबारी सत्र का समापन किया। बैंकिंग सूचकांक ने बड़े अनुसूचित बैंकों के मजबूत तिमाही विवरणों और आकर्षक मूल्यांकन से बेहतर प्रदर्शन किया।” मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.68 प्रतिशत चढ़ गया जबकि छोटी कंपनियों के स्मालकैप सूचकांक में 0.20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्रवार सूचकांकों में बीएसई आईटी केंद्रित खंड में सर्वाधिक 2.21 प्रतिशत की तेजी रही जबकि आईटी खंड 1.96 प्रतिशत, प्रौद्योगिकी खंड 1.60 प्रतिशत और बैंकिंग खंड 1.10 प्रतिशत चढ़ गया। दूसरी तरफ जिंस, एफएमसीजी (दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों), दूरसंचार, उपयोगिता एवं धातु खंडों में गिरावट रही। मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “बैंकों, आईटी एवं स्वास्थ्य देखभाल शेयरों में बढ़त आने से बाजार सकारात्मक दायरे में बना रहा। हालांकि व्यापक दायरे में तेजी नहीं थी और यह दर्शाता है कि कमजोर धारणा के साथ निवेशक अभी सतर्क बने हुए हैं।”

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की सूचकांक लगभग पांच प्रतिशत उछल गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुआ। चीन और दक्षिण कोरिया के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे। यूरोप के शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.78 प्रतिशत बढ़कर 65.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,583.37 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।