भुआणा के दो कलाकार पति पत्नी को पुनः प्रसार भारती ने ग्रेड प्रदान किया। हरदा में हैं सिर्फ दो ग्रेडेड कलाकार।
हरदा : जिले का नाम पूरे देश में रोशन करने वाले संगीत समर्पित परिवार निरंतर कुछ ना कुछ उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इस वर्ष गायक सुमित शर्मा एवं उनकी पत्नी मिशा शर्मा को आकाशवाणी केंद्र भोपाल ने भी ग्रेड प्रदान किया है। श्री सुमित शर्मा को गोंडी लोकगायन में एवं श्रीमति मिशा शर्मा को निमाड़ी लोकगायन में अनुमोदित कर प्रसार भारती ने ग्रेड प्रदान किया। ज्ञात हो कि विगत वर्ष सुमित शर्मा निमाड़ी लोकगायन में भी बी ग्रेड प्राप्त कर चुके है।यह दंपत्ति संगीत की लोक सुगम एवं शास्त्रीय विधा के गायक हैं। एवं इन्होंने भुवाणा में अनेक शिष्य तैयार किए हैं। इन्होंने बताया कि इनकी उपलब्धियों को देखकर अब नई पीढ़ी के कलाकार भी पुनः पारंपरिक संगीत को अपना रहे हैं।