jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ

हरदा : युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शासकीय आईटीआई हरदा में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रैनटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 5 कंपनियों ने भाग लेकर कुल 219 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किये।

- Install Android App -

मेले में कुल 380 आवेदकों ने अपना पंजीयन करवाया था, इनमें से 56 आवेदकों का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन किया गया। मेले में काउंसलर श्रीमती ज्योति तिवारी ने 38 युवक, युवतियों की काउंसलिंग कर व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर कुल 28 युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।