jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : ग्राम हीरान खेड़ा में विद्यालय में आग लगने की घटना पुलिस जांच में जुटी सावधान सावधान! देश में फल-फूल रहा फर्जी यूनिवर्सिटी का मकड़जाल Big news : पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार युवक ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा: रेनी परमिट के पास विषम पलटी 'महाकाल बस', दुर्घटना में 15 यात्री घायल, 3 की मौत इंदौर में घायल भाजपा कार्यकर्ता से अस्‍पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव एमपी में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान का मिलेगा राहत मुआवजा 32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराकर दूसरी बार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स खिताब जीता जबलपुर : AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल

प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई ‘नमो भारत’ को हरी झंडी, 55 मिनट में मेरठ से पहुंचें दिल्ली

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में ‘नमो भारत’ रीजनल रैपिड ट्रेन और बहुप्रतीक्षित मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। हरी झंडी दिखाकर दोनों ट्रेनों को रवाना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। नमो भारत ट्रेन के संचालन के साथ मेरठ से दिल्ली तक का 88 किलोमीटर का सफर अब महज 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। यह ट्रेन 13 स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिनमें दो स्टेशन अंडरग्राउंड हैं। इस परियोजना के साथ भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां एक ही ट्रैक पर हाई-स्पीड रीजनल रेल और स्थानीय मेट्रो का सफल संचालन संभव हुआ है।

पीएम मोदी ने मेट्रो में किया सफर
प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन के बाद मेट्रो में सफर भी किया और पहले से मौजूद छात्रों से बातचीत की। नमो भारत ट्रेन मेरठ से दिल्ली और गाजियाबाद तक लंबी दूरी के यात्रियों को तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जबकि मेरठ मेट्रो शहर के भीतर आवागमन का सुलभ साधन बनेगी। दोनों सेवाओं के लिए साझा ट्रैक और स्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किया गया है, जिसे वैश्विक स्तर पर एक अभिनव मॉडल माना जा रहा है।

- Install Android App -

पश्चिमी यूपी के लिए विकास की रफ्तार
नमो भारत और मेरठ मेट्रो की एक साथ शुरुआत से क्षेत्र में विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है। अब मेरठ से दिल्ली पढ़ाई या नौकरी के लिए जाने वाले लोगों को तेज और विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिलेगी। वहीं, दिल्ली-एनसीआर से मेरठ आने-जाने वालों के लिए भी समय की बड़ी बचत होगी। शहर के भीतर मेट्रो सेवा शुरू होने से ट्रैफिक जाम और प्रदूषण में कमी आने की संभावना है।

ट्रायल रन में 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार
यहां बताते चलें शुक्रवार को आयोजित विशेष ट्रायल रन में नमो भारत ट्रेन ने मेरठ साउथ से सराय काले खां तक का सफर 40 मिनट में पूरा किया था। परीक्षण के दौरान ट्रेन प्रत्येक स्टेशन पर एक-एक मिनट रुकी। इसके बाद सराय काले खां से बेगमपुल तक नॉन-स्टॉप दौड़ते हुए ट्रेन 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से महज 39 मिनट में पहुंच गई। सराय काले खां से गाजियाबाद तक का सफर लगभग 15 मिनट में पूरा हुआ।