jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुई प्रियंका गांधी वाड्रा

सुपौल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में इंडिया ब्लॉक की वोटर अधिकार यात्रा में मंगलवार को वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुई। वोटर अधिकार यात्रा के 10वें दिन की यात्रा मंगलवार को सुपौल से शुरू हुई है। सुपौल में यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़े-बड़े झंडे लेकर शामिल हो रहे हैं। वोटर अधिकार यात्रा झंझारपुर होकर दरभंगा तक पहुंचेगी।

- Install Android App -

मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यात्रा में शामिल होने से बिहार में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। बिहार कांग्रेस ने वोटर अधिकार यात्रा का एक वीडियो जारी कर लिखा, सुपौल में बन गया माहौल। वोट चोर गद्दी छोड़। दरअसल, बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे जाने के खिलाफ इंडिया ब्लॉक द्वारा वोटर अधिकार यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा में गठबंधन में शामिल राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित बिहार के सभी घटक दलों के नेता शामिल हो रहे हैं।

सोमवार को यात्रा को ब्रेक दिया गया था। साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस यात्रा के जरिए विपक्षी दल के गठबंधन के लोग जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात कह रहे हैं। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। इस यात्रा में इंडिया ब्लॉक में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव सहित घटक दलों के सभी नेता भी शामिल हैं।