jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे CM मोहन यादव ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सबसे पहले महाकाल को गुलाल लगाकर किया गया शुरू हरदा में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वनों की लकड़ी को कहें 'ना', गौकाष्ठ को कहें 'हाँ' हरदा : नरवाई प्रबंधन एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक आयोजित हंडिया : हंडिया थाने में शांति समिति की बैठक: होली व रमजान को लेकर अहम निर्णय,,, हरदा : होलिका दहन के दौरान करे उपाय होगा जीवन की परेशानियो का समाधान इजराइल का 'ब्रह्मास्त्र': आयरन बीम ने युद्ध के मैदान में पहली बार दिखाया दम, लेजर की शक्ति से हिजबुल... हरदा : ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था संबंधी शिकायतों के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कार को 1 किलोमीटर तक घसीटा, सुरक्षित निकले लोग महाकाल वन में शिव-पार्वती और भूत-पिशाचों संग होली; शिप्रा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

खातेगांव कृषि मंडी में 7 दिन बाद उपज नीलामी: 5 हजार क्विंटल की आवक, सोमवार को आवक बढ़ने की संभावना

अनिल उपाध्याय  खातेगांव 

खातेगांव कृषि उपज मंडी में शनिवार से उपज नीलामी का काम फिर से शुरू हो गया। पिछले शनिवार से हम्मालो की हडताल कै कारण उपज की नीलामी बंद थी, जिससे क्षेत्र के किसान की उपज नही बीक पा रही थी। पर उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए नसरुल्लागंज,हरदा, आष्टा सहित आसपास की मंडियों में जाना पड़ रहा था।

मंडी में 5 हजार क्विंटल की आवक

- Install Android App -

खातेगांव मंडी सचिव रघुनाथ सिंह लोहिया ने बताया कि मंडी में शनिवार को करीब 5 हजार क्विंटल की आवक रही। प्रमुख रूप से सोयाबीन (करीब 2 हजार क्विंटल) और मक्का की आवक रही। इसके अलावा मंडी में डॉलर चना, गेहूं सहित अन्य उपज भी आई। मंडी प्रशासन का कहना है कि मौसम खुले होने से क्षेत्र में फसलों की कटाई जोरों पर है। सोमवार से आवक और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।

दरअसल, पिछले शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने सोयाबीन के दाम 6 हजार प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर नगर बंद कराया था, जिस कारण मंडी भी बंद थी। रविवार को छुट्टी और सोमवार मंगलवार को हम्मालों की हड़ताल के कारण नीलामी नहीं हुई। बुधवार को गांधी जयंती और गुरुवार को अग्रसेन जयंती के कारण मंडी की पूर्व से ही छुट्टी घोषित थी। शुक्रवार को भी हम्मालों की हड़ताल के कारण मंडी शुरू नहीं हो पाई।

मंडी प्रशासन, व्यापारी संघ, हम्माल-तुलावटी संघ, भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के बीच फिर एक बार बैठक हुई। जिसमें किसान हित में फैसला लेते हुए हम्मालों और तुलावटियों की पारिश्रमिक दर बढ़ाने पर सहमति बनी। जिसके बाद मंडी प्रशासन ने शनिवार से मंडी में उपज नीलामी शुरू होने की सूचना किसानों को दी।

          इनका कहना हे।

शनिवार से खातेगांव कृषि उपज मंडी विधिवत रूप से शुरू हो गई है। मंडी बंद होने के दौरान किसानों को आने वाली परेशानी के लिए मंडी प्रशासन उनसे हाथ जोड़कर क्षमा प्रार्थी है। भविष्य में मंडी बंद न होगी इसके लिए मंडी प्रशासन किसानों को पूर्ण रूप से भरोसा दिलाता है। और उनसे सहयोग की अपेक्षा करता है।

       “रघुनाथ सिंह लोहिया ”   मंडी सचिव खातेगांव