jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित!

हरदा / भारत सरकार की एडिप योजना के तहत शुक्रवार को दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम पालिटेक्निक कालेज हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, जनपद उपाध्यक्ष हरदा श्री गौरीशंकर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी हितग्राहियों को माल्यार्पण कर दिव्यांग उपकरण उपलब्ध कराये गये।

- Install Android App -

कार्यक्रम में एडिप योजना के तहत चयनित कुल 137 द्विव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, ट्राईसिकल, व्हील चेयर, बैशाखी, वाकिंग स्टिक , ब्लाईड स्टिक, सी.पी. चेयर, श्रवण यंत्र, सहित अन्य उपकरण वितरित किये गये। कार्यक्रम में एडिप योजना के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा स्वरोजगार के लिये 8 स्वसहायता समूहों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई।

इस दौरान जय संतोष स्वसहायता समूह मनियाखेड़ी को 1.50 लाख रूपये, जय सिंगाजी स्वसहायता समूहत खरतलाय को 2.70 लाख रूपये, दुर्गा स्वसहायता समूह सक्तापुर को 3 लाख रूपये, माँ नर्मदा स्व सहायता समूह पोखरनी को 1.50 लाख रूपये, गंगा स्व सहायता समूह पोखरनी को 3 लाख रूपये, श्री शिवाय स्वसहायता समूह पोखरनी को 1.50 लाख रूपये, हरिओम आजीविका समूह को 5.30 लाख रूपये तथा जन्नत आजीविका समूह हंडिया को 1.50 लाख रूपये की सहायता राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. दोगने, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह सहित उपस्थित अतिथियों ने सभी दिव्यागजन हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने सभी से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।