धार। माता की आराधना पर्व पर नगर में कई स्थानों पर गरबे के आयोजनों के साथ नगर में एव आस पास के क्षेत्रों से कई छोटी बड़ी यात्राएं भी गढ़ कालिका पर आना है । वर्षों पुराना प्राचीन धार्मिक मेला भी माता मंदिर प्रांगण में धार नगर पालिका के द्वारा लगाया जाता है। साथ ही कई माताएं बहने नंगे पैर माता के दर्शन हेतु एव गरबा पंडालों में गरबे हेतु जाती है।
इसे देखते हुए आज नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि जिला कांग्रेस प्रवक्ता,पार्षद अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी,पार्षद ईश्वर सिंह ठाकुर,पार्षद श्रीमती सारिका ठाकुर, पार्षद बटी डोड,पार्षद बरसात सिसोदिया, पार्षद मनीष कन्नौज द्वारा मेला प्रांगण, नगर के गरबा पंडालों,नगर के मार्गो का निरीक्षण किया गया। इसमें मेला प्रांगण में नगर पालिका एव संबंधितों की भारी लापरवाही दिखी, समस्त मेला प्रांगण में जगह जगह गड्ढे होकर भारी बारिश से धुल चुकी है। सफाई का सिर्फ दिखावा किया जा रहा है दो दिन पहले नगर पालिका द्वारा देवी सागर तालाब के कुएं की सफाई को दशार्या गया था किंतु आज सम्पूर्ण घाट के साथ कुआं भी पूरा कचरे से भरा पड़ा है, वहीं मेला मार्ग छत्री का क्षेत्र में आश्रम के सामने कचरे का पहाड़ लगा है वहीं झिरनिया से माता मंदिर पहुंच मार्ग भी पूरा गंदा है जहा से दर्शनार्थियों का निकलना भी मुश्किल है। वहीं नगर के मार्ग भी अत्यंत खराब है। मंडी मार्ग जो माता मंदिर पहुंच मार्ग हो नगर के मध्य है वहा पूरे मार्ग में चूरी निकल गई है। जिला भाजपा कार्यालय के मार्ग के भी यही हाल है। आगे प्रवक्ता ठाकुर नेता प्रतिपक्ष कुरैशी ने बताया की यहा तक तो ठीक प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पूर्व समस्त गरबा पंडालों पर सीमेंट कांक्रीट भी किया जाता था जो इनकी लापरवाही के कारण कुछ भी नहीं किया गया।नहीं सुलभ शौचालय की सफाई की गई जिससे धार नगर की जनता में आक्रोश हो कर धर्म प्रेमी जनता के धार्मिक भावना के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
जिस पर प्रवक्ता प्रतिनिधि ठाकुर सहित समस्त पार्षद दल ने जिलाधीश महोदय से हस्तक्षेप कर धार्मिक भावना को देखते हुए उक्त सभी लापरवाहियों को जल्द जल्द सुधारने की मांग की है।

