jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता पर जन परामर्श बैठक 13 जून को अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

हरदा : समान नागरिक संहिता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक समिति के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री बुधपाल सिंह की अध्यक्षता में 13 जून शनिवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित की गई है।

यह बैठक पीएमश्री महाविद्यालय हरदा के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जिला पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपते हुए आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार बैठक में सांसद, विधायक, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, बार काउंसिल, महिला एवं बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े गणमान्य नागरिक, शांति समिति के सदस्य, सामाजिक संगठन तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

- Install Android App -

इनमें अतिथियों को आमंत्रित करना, प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा व्यवस्था, बैठक स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, मंच एवं फ्लेक्स बैनर की व्यवस्था, सुझाव एवं सूचनाओं का संकलन, पेयजल, स्वल्पाहार, स्वागत, उपस्थिति पंजी संधारण तथा बैठक की कार्यवाही का दस्तावेजीकरण शामिल है।

आदेश के अनुसार बैठक में प्राप्त सुझावों और अभ्यावेदनों को संकलित कर समिति को भेजने की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई है। कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था एवं पार्किंग की जिम्मेदारी पुलिस विभाग को सौंपी गई है।

बैठक के लिए पीएमश्री कॉलेज हरदा का सभागार उपलब्ध कराने तथा परिसर की साफ-सफाई, विद्युत एवं जनरेटर व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंध संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।