jhankar
ब्रेकिंग
जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...

पाकिस्तान के स्पिनर तारिक के एक्शन पर उठे सवाल, बचाव में उतरे अश्विन

नई दिल्ली। पाकिस्तान के नये स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। तारिक की गेंदबाजी पर ये सवाल अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्वक मैच के बाद उठाये गये है। ये पहला अवसर नहीं है जब इस गेंदबाज के एक्शन पर सवाल उठे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंउर कैमरून ग्रीन ने भी इस पाक गेंदबाज के एक्शन को अवैध बताया था। तारिक ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में तीन अहम विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनका अजीब सा एक्शन समझना अमेरिकी बल्लेबाजों के लिए संभव नहीं हुआ। इसी को लेकर भारतीय अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सलामी बल्लेबाज रहे श्रीवत्स गोस्वामी ने भी सवाल उठाये हैं। गोस्वामी ने कहा कि गेंद फेंकने से पहले जिस प्रकार से तारिक रुकते हैं। वह सही नहीं है। उनका गेंदबाजी एक्शन नियमों के अनुरुप नहीं है। वहीं हैरान की बात है कि पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने तारिक का समर्थन करते हुए कहा गेंदबाजी के दौरान रुकने से एक्शन अवैध नहीं होता। अश्विन ने कहा, “जब बल्लेबाज बिना अंपायर या गेंदबाज को बताए स्विच हिट या रिवर्स शॉट खेल सकता है, तो गेंदबाज पर ही इतनी रोक क्यों लगायी गयी हैं? गेंदबाज को बिना अंपायर को बताए अपना हाथ भी बदलने की अनुमति नहीं है। इसलिए पहले इस नियम को बदलना चाहिए।”