jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया बस स्टैंड मार्केट में अतिक्रमण पर भड़के दुकानदार, कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज... गेहूं खरीदी में अव्यवस्था पर कांग्रेस का हल्लाबोल तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Harda स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय हरदा से भाजपा के जिला महामंत्री अतिथि विद्वान बसंत राजपूत को तत्काल हटाने जयस छात्र संगठन ने कलेक्टर कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन। 

हरदा : शासकीय महाविद्यालय हरदा में अतिथि विद्वान जो कि भारतीय जनता पार्टी में जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत है एवं शासकीय महाविद्यालय में अतिथि विद्वान के रूप में कार्यरत है लेकिन जब यह भाजपा के पार्टी कार्यक्रम में जाकर पार्टी का पदाधिकारी है और भाजपा पार्टी का प्रचार प्रसार भी करते है

तो महाविद्यालय में किस आधार पर बसंत राजपूत को अतिथि विद्वान रखा गया और महाविद्यालय में एक शिक्षक को शिक्षा देनी होती है तो यह पूरे महाविद्यालय में पार्टी का प्रचार प्रसार करते हैं पूरे महाविद्यालय को भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक अड्डा बना दिया गया जिससे महाविद्यालय की छवि धूमिल हो रही है पूर्व में भी इनको कॉलेज महाविद्यालय से हटा दिया गया था।

- Install Android App -

लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते इन्हें वापस पदस्थ किया गया यह सरासर गलत है नियम के विरुद्ध है किसी भी पार्टी का पदाधिकारी शिक्षक नहीं हो सकता ऐसा कौन सा नियम है जो उनको महाविद्यालय में अतिथि विद्वान रख कर बीजेपी पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

3 दिवस के अंदर उक्त वसंत राजपूत अतिथि विद्वान को महाविद्यालय से तत्काल हटाया जाए अन्यथा एससी एसटी सामाजिक संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी स्वयं जिम्मेदारी जिला प्रशासन की रहेगी।

इस दौरान जयस छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कुमरे,विक्रम सेजकर, सतीश,पंद्रम,एससी एसटी युवा अध्यक्ष राहुल पवारे,जयस जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सुचार, जयस जिला प्रभारी राकेश काकोडीया,राम ओसले, योगेश,अटले, एवं सैकड़ों की तादाद में छात्र संगठन पदाधिकारी शामिल हुए।