jhankar
ब्रेकिंग
पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत

रहटगांव पुलिस को मिली सफलता 23 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार,आरोपी 23 साल से फरार था। 

हरदा रहटगांव: पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनव चौकसे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एस डी. ओ.पी आकांक्षा तलया महोदय टिमरनी के निर्देशन में थाना प्रभारी रहटगांव मनोज कुमार दुबे व्दारा टीम गठित कर पिछले 23 वर्षों से फरार चल रहे वारन्टी रामप्रसाद एवं 08 वर्ष से फरार चले वारन्टी संजू गौली एवं अन्य प्रकरण मे गिरफ्तारी वारन्टीयों को गिरफ्तार किया।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है । 

पुलिस टीम कि काम्बिंग गश्त के दौरान वारन्टीयो की धड़पकड़ की गई।

जिसमे हाथ आया 23 वर्ष पुराना फरारी बैम्यादी वारन्टी जिसका विवरण इस प्रकार है कि थाना रहटगांव पर वर्ष 2002 में अपराध क्रमांक 19/2002 धारा 304-ए भा.द.वि. पंजीबध्द किया गया जिस बीच दौराने विवेचना ड्राइवर जमील खान पिता निजाम खान उम्र 40 साल निवासी रहटी जिला सीहोर को साक्ष्य के आधार पर आरोपी बनाया गया जिसकी तलाश वर्ष 2002 से लगातार थी जो घटना करके फरार हो गया था जिसका फरारी मे चालान प्रस्तुत कर वारन्ट के अधीन भी लगातार वर्ष 2002 से पुलिस तलाश कर रही थी किन्तू वारन्टी नही मिल रहा था जिसकी मुखबिरी लगाकर पतारसी की गई जो जानकारी में आया कि सिवनी जिला के हुंगली थाना अन्तर्गत ग्राम घाटखरपडिया में अपना नाम शपत खान रखकर रह रहा है जिसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त कर एवं तस्दीक कर वारन्ट के अधीन गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज कर वारन्ट का निष्पादन किया

- Install Android App -

इसी प्रकार टीम थाना रहटगाँव व्दारा वर्ष 2010 से फरार चले रहे वारन्टी को गिरफ्तार किया

 

जिसमे विवरण इस प्रकार है कि थाना रहटगाँव के अपराध क्रं. 179/10 धारा 458,323,324,506, भादवि मे फरार चले रहे आरोपी रामप्रसाद पिता रतन गोंड ठाठिया निवासी सिराली के संबंध में पतारसी की और पतारसी कर वारन्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया

 

इसी प्रकार टीम थाना रहटगाँव व्दारा वर्ष 2015 में घटित धारा 363 भादवि मे फरारी वारन्टी

 

संजू पिता शिवप्रसाद यादव जाति गौली निवासी वरीढाना को गंभीरता से लेते हुए पतारसी की और पतारसी कर संजू के संबंध में पुर्ण जानकारी एकत्रित कर वारन्टी की तस्दीक की गई तस्दीक उपरान्त वारन्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया इस प्रकार टीम रहटगाँव व्दारा काम्बिंग गश्त के दौरान वर्षों से लंबित चल रहे फरारी बैम्यादी वारन्टी को गिरफ्तार किया। साथ ही काम्बिंग गश्त के दौरान अन्य 08 वारन्टीयो को

 

गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। भूमिका– टीम पुलिस थाना  रहटगाँव जिला हरदा