jhankar
ब्रेकिंग
स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हाथ में सोयाबीन का पौधा लेकर आज तहसील पहुंचे किसान, बोले—फसलों का सर्वे कराओ, राहत और बीमा दिलाओ! माहेश्वरी महासभा के संगठन मंत्री विजय राठी को समाज ने दी बधाई भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य ने होर्डिंग लगाकर कांग्रेस सांसद को दी जन्मदिन की बधाई हंडिया में रेत की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जांच का इंतजार, मोबाइल में रॉयल्टी दिखाकर निकल रहे वाहन? मध्यप्रदेश में आज का मौसम- बंगाल की खाड़ी मे सिस्टम एक्टिव, 31 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसा...

मिट्टी गणेश खरीदें और रक्षा करे जीवों और पर्यावरण की – सारिका

खरीदें मिट्टी गणेश प्रतिमा और दे रोजगार कुछ परिवारों को !

मिट्टी से प्रतिमा कार्यशाला के लिये मिट्टी पर बैठना आवश्‍यक नहीं – सारिका

 

नर्मदापुरम : मिट्टी गणेश के लिये सेव वॉटर के साथ सेव सॉइल के संदेश को दिया सारिका ने सेव वॉटर के साथ सेव सॉइल के संदेश को बताने मिट्टी से बनी प्रतिमा को खरीदने या स्‍वयं बनाने के लिये प्रेरित करने नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जागरूकता कार्यक्रम किया ।

 

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि मिट्टी गणेश का महत्व धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से है. इसके साथ ही धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मिट्टी की मूर्ति से बनी गणेश प्रतिमा को ही पवित्र और शुद्ध माना जाता है । मिट्टी की मूर्ति पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करतीं, जिससे जलीय जीवों की रक्षा होती है ।

 

सारिका ने बताया कि आप ध्‍यान रखें कि मिट्टी भी प्रकृति का अनमोल उपहार है। लाखों वर्ष की प्रक्रिया के बाद मिट्टी बनती है। अत: आप सेवसाईल अर्थात मिट्टी बचायें के संदेश को ध्‍यान में रखते हुये या तो स्‍वयं मूर्ति बनायें अथवा बाजार से खरीदें । स्‍वयं बनाना और बाजार से भी मूर्ति खरीदकर लाना ये दोनो काम एक साथ करके आप मिट्टी का अपव्‍यय करते हैं । अच्‍छा होगा कि आप बाजार से प्रतिमा क्रय करके लायें इससे कुछ परिवारों के व्‍यवसाय को बढ़ाने में आप मददगार हो सकते हैं । आप पर्यावरण और कौशल के साथ आर्थिक चक्र को भी ध्‍यान में रखें ।

 

सारिका ने कहा कि अगर आप मिट्टी की प्रतिमा स्‍वयं बनाना चाहते हैं तो घर पर या किसी वर्कशॅाप्‍ में बना सकते हैं । ध्‍यान रखिये मिट्टी से प्रतिमा बनाने की कार्यशाला के लिये मिट्टी पर बैठना आवश्‍यक नहीं है । आप इसे अपनी सुविधानुसार फर्नीचर पर बैठकर भी बना सकते हैं ।