jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पानीपत में भाजपा नेता समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, पानीपत में ईडी की बड़ी कार्रवाई

डंकी रूट नेटवर्क पर ईडी का शिकंजा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24हरियाणा।प्रदेश के पानीपत जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अवैध रूप से अमेरिका भेजने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने अहर-कुराना गांव में भाजपा नेता बलवान शर्मा, पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड और एजेंट प्रदीप से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की।

नकदी, सोना-चांदी और अहम दस्तावेज जब्त

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने छापेमारी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक नकद, लगभग 300 किलो चांदी, 6 किलो सोना और कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा जांच के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और अन्य रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए हैं।

पंचायत सचिव पर भी गंभीर आरोप

इस मामले में पंचायत सचिव प्रवीण उर्फ फोर्ड का नाम सामने आया है, जो खेल कोटे से सरकारी नौकरी में आया था। बताया जा रहा है कि वह पहले सर्कल कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है। जांच एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर उसने इस नेटवर्क को किस तरह मदद पहुंचाई।

13 ठिकानों पर एक साथ रेड

ईडी की यह कार्रवाई केवल पानीपत तक सीमित नहीं रही। गुरुवार को हरियाणा के पानीपत और पिहोवा, पंजाब, दिल्ली समेत कुल 13 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर एक साथ छापेमारी की गई। यह कार्रवाई जालंधर जोनल ऑफिस की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई।

- Install Android App -

जालंधर, दिल्ली और पानीपत से जुड़े नाम

ईडी की टीमें रिची ट्रैवल्स (जालंधर), तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा (पानीपत) से जुड़े ठिकानों की तलाशी में जुटी रहीं। एजेंसी का मानना है कि इन सभी के तार डंकी रूट के जरिए अवैध मानव तस्करी से जुड़े हुए हैं।

अमेरिका से भारत लौटाए गए 330 लोग बने जांच की कड़ी

ईडी की जांच उन जानकारियों के आधार पर आगे बढ़ी है, जिनमें फरवरी 2025 में अमेरिका द्वारा 330 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजे जाने का मामला सामने आया था। माना जा रहा है कि इन्हीं मामलों की कड़ी में यह नेटवर्क सक्रिय था।

कुरुक्षेत्र और पिहोवा में भी पहले हो चुकी है कार्रवाई

इससे पहले ईडी ने कुरुक्षेत्र में भी इसी मामले को लेकर छापेमारी की थी, जहां पिहोवा का एक एजेंट फरार हो गया था। जांच एजेंसी के रडार पर फिलहाल हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई आरोपी हैं।

जांच जारी, और खुलासों की संभावना

ईडी का कहना है कि यह मामला बड़े स्तर पर संगठित अवैध मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच के बाद आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां व बड़े खुलासे होने की संभावना है।