रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं पिकअप में सवार 20 मजदूर घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के बरमकेला क्षेत्र के जंगल रोड में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी है। सभी मजदूर खैरझीटी गांव के बताए जा रहे हैं। वो मजदूरी करने के लिए सारंगढ़ जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दुर्घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोगो ने प्रशासन के साथ घायलों को अस्पताल भिजवाया।