jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में महिला की हत्या और लूट का सनसनीखेज खुलासा, 7 दिन में आरोपी गिरफ्तार, पुराने प्रेम प्रसंग औ... धरमकुंडी ब्रिज बना दुर्घटना मोड़ हर पल मंडरा रहा मौत का साया बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा

Harda News: सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारणी की बैठक हुई संपन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा, महिला शक्ति मनाएगी हरियाली महोत्सव

हरदा : सर्व ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई जिसमे संगठन के आयोजनो का वार्षिक केलेंडर बनाने एवं सामजिक हित कार्यो को अधिक से अधिक करने पर जोर दिया गया ।

संगठन के मीडिया प्रभारी गोपाल शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक मे पूर्व आयोजित परिचय सम्मेलन सहित अन्य आयोजनों की समिक्षा की गई जिसमे सभी ने सफल आयोजन को लेकर हर्ष जताया संस्थापक अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने युवक -युवती परिचय सम्मेलन के आगामी आयोजन मे कुछ बदलावो पर जोर दिया गया साथ ही मातृशक्ति विंग द्वारा हरियाली महोत्सव मनाई जाने पर भी चर्चा की गई । जिसकी शीघ्र ही बैठक कर तैयारी की जवाबदारी दी जाएगी बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में संरक्षक एल एन पाराशर द्वारा सामाजिक हितों के कार्यो पर अधिक से अधिक जोर दिया गया साथ ही बैठक मे उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन के कार्यो की व्यतिगत चर्चा एवं सम्पर्क पर जोर दिया गया । साथ ही सामाजिक कार्यो को छोड़कर अन्य किसी क्षेत्र में संगठन के हस्तक्षेप करने से परहेज करने पर भी जोर दिया गया जिससे हमारे संगठन के मूल सिद्धांतो पर कोई असर ना हों क्योकि समाज मे हमारे कार्यो को खुलकर सराहना कि जा रही है। हमे ब्राह्मण समाज की अपेक्षाओ मे खरा उतरना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य होगा ।

- Install Android App -

बैठक के अंत मे अमरनाथ यात्रा पर जा रहे संगठन के पदाधिकारियो का सम्मान किया गया साथ ही परिचय सम्मेलन मे कार्यविशेष मे योगदान देने देवेश शर्मा एवं प्रीति गुहा का सम्मान किया गया अपने शासकीय कर्तव्यों से मुक्त हुए प्रवीण पटेल का भी सम्मान किया गया बैठक का आभार सचिव उदय वेलापुरकर ने किया।

हरदा : नपा नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप। नपा अध्यक्ष भारती कमेडिया ने प्रेस वार्ता रख दिया जवाब, हर एक जांच के लिए तैयार हु। भ्रष्टाचार साबित हुआ तो दे दूंगी अपने पद से इस्तीफा!