ब्रेकिंग
हंडिया : पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय हंडिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, वरिष्ठ शिक्षकों का किय... देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि

देश के अनेक राज्यों में बारिश बर्फबारी घने कोहरे का अलर्ट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मौसम।शनिवार की रात से देश मे अनेक राज्यों मे मौसम कोल्ड वेव हो गया है। बारिश, बर्फबारी, घने कोहरे और कोल्ड वेव के कारण पूरा देश सर्द लहर मे जकडा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है ऐसा मौसम अगले 5 से 12 जनवरी तक बने रहने की सम्भावना है।

 इन राज्यों बारिशका अलर्ट

देश मे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो रही है। पहाड़ों से चली रही बर्फीली हवाओं और समुद्र से उठने वाली नमी वाली हवाओं ने पूरे देश में शीतलहर चलाई और बारिश करवाई। घने कोहरे के साथ हड्डियों को कंप कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है।देश का दिल दिल्ली-NCR समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में 2 दिन से बेहद घना कोहरा छाया है। दृश्यता जीरो होने से जहां लोगों को ड्राइविंग करने में परेशानी हो रही है। वहीं फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हो रही हैं।

बीते 24 घंटो का मौसम

विगत 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा,तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली , जम्मू कश्मीर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर आंतरिक ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिला।

- Install Android App -

भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी होने और मैदानी इलाकों में बारिश होने, कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी होगी। आज 5 और कल 6 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है। 6 जनवरी को उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होगी। 7 और 8 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 और 7 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने की संभावना है।

हिमाचल-जम्मू कश्मीर में बारिश

मौसम विभाग ने आज रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक कश्मीर और चिनाब घाटी में भारी बर्फबारी होने का अलर्ट दिया है। जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां के 15 दिन बीते हैं और 25 दिन बाकी हैं। चिल्लई कलां 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन चिल्लई-खुर्द और 10 दिन चिल्लई-बच्चा का दौर रहेगा, जिसके तहत पूरे जम्मू कश्मीर में भीषण ठंड पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने रविवार को शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी में बर्फबारी और बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट दिया है। पहाड़ी इलाकों में आज 5 जनवरी और कल 6 जनवरी को बर्फबारी और बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में 7 जनवरी तक बारिश होने के आसार हैं। 8 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है।