jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

LIC Bima Sakhi Yojana Registration Online: हर महीने 7000 रुपये पाएं, जानें आवेदन का पूरा प्रोसेस

LIC Bima Sakhi Yojana Registration Online: नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए एक ऐसी सरकारी योजना की जानकारी लेकर आए हैं, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई है। अगर आप 10वीं पास हैं, बेरोजगार हैं और घर बैठे कमाई का जरिया ढूंढ रही हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकती है। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई LIC Bima Sakhi Yojana के तहत महिलाएं हर महीने ₹7000 की राशि प्राप्त कर सकती हैं। चलिए, इस योजना की पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

क्या है LIC Bima Sakhi Yojana?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर 2024 को महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए LIC Bima Sakhi Yojana की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। इसमें महिलाओं को एलआईसी एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है और वजीफा के रूप में हर महीने ₹7000 तक दिए जाते हैं।

योजना का लाभ कौन उठा सकता है?

  • केवल महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 से 70 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास आधार कार्ड, बैंक खाता और अन्य जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

LIC Bima Sakhi Yojana Online Apply Kaise Kare?

दोस्तों, इस योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। आपको सिर्फ LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। चलिए, इसे स्टेप बाय स्टेप समझते हैं

  • सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट पर “Bima Sakhi Yojana Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता जैसी जानकारी भरनी होगी।
  • फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।
  • आवेदन के बाद, आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर LIC की तरफ से कॉल आएगा। वहां दी गई जानकारी के अनुसार, अपने दस्तावेजों की फोटोकॉपी नजदीकी LIC ऑफिस में जमा करें।

- Install Android App -

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं पास का सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र (जैसे मार्कशीट)
  • पते का प्रमाण पत्र (आधार कार्ड)

योजना के फायदे

  • महिलाओं को हर महीने वजीफा राशि दी जाएगी।
  • पहले साल ₹7000, दूसरे साल ₹6000, और तीसरे साल ₹5000 की राशि दी जाएगी।
  • योजना के तहत महिलाओं को LIC की पॉलिसी बेचने पर कमीशन भी मिलेगा।
  • कुल मिलाकर तीन वर्षों में ₹2 लाख से अधिक की सहायता राशि महिलाओं को दी जाएगी

बीमा सखी योजना का लक्ष्य

दोस्तों, इस योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में 2 लाख महिलाओं को LIC एजेंट के रूप में प्रशिक्षित किया जाए। पहले चरण में 35,000 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को बीमा और वित्तीय सेवाओं से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपनी आय को बढ़ा सकें।

दोस्तों, अगर आप आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, तो LIC Bima Sakhi Yojana आपके लिए एक सुनहरा मौका है। यह योजना न केवल आपको आर्थिक सहायता देगी, बल्कि आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका भी प्रदान करेगी। तो देर किस बात की? आज ही इस योजना में आवेदन करें और अपने सपनों को उड़ान दें।

यह भी पढ़े:-PMAY 2.0 Online Apply: शहरी क्षेत्र में घर बनाने के लिए मिलेगा ₹2.50 लाख रुपए