मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़ : पति पत्नि का आपसी विवाद इतना बड़ा कि पति ने पत्नि को गोली चलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। लोगों में चर्चा का विषय है, कि पति पत्नि के झगडे इतने भयानक भी हो सकते हैं। जहां एक दूसरे की जान तक ले लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के खुजनेर नगर में आपस की अनबन में पति ने अपनी पत्नी पर देर रात को एयर पिस्टल से फायर कर पत्नि की जान ले ली।पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि खुजनेर के सदर बाजार में प्रखर उपाध्याय, पत्नी वंदना के साथ रहते थे। कुछ समय से दोनो के मध्य विवाद चल रहा था। इसी तरह के मध्य आधी रात को बहस हो गई। जहां बहस बढ़ने पर पति ने अपनी छर्रे वाली एयर पिस्टल से पत्नी पर सीधे फायर कर दिया। इस घटना में पत्नि वंदना की मौत हो गई। पुलिस ने पत्नी के शव को बरामद करने के साथ ही पति को गिरफ्तार कर लिया है| घटना के बारे में थाना प्रभारी खुजनेर आदित्य सोनी ने बताया कि आधी रात के बाद पति ने पत्नी की हत्या की है। महिला का शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

