jhankar

Crime News : 21 वर्षीय स्टेज परफाॅर्मर से साथियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 झारखंड। प्रदेश में इस घटना ने लोगो को शर्मसार कर दिया है। छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय स्टेज परफाॅर्मर के साथ पलामू जिले में सामूहिक बलात्कार किया गया है। घटना के आरोपी उसके सहकर्मी कलाकार ही है।मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को पलामू के रहने वाले उसके तीन सह कलाकारों ने नशीला पदार्थ देकर कार में कथित तौर पर बलात्कार किया। एसडीपीओ राकेश सिंह ने न्यूज ऐजेंसी पीटीआई बताए अनुसार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को पलामू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।