jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Rajgarh News : आपसी विवाद में पति ने पत्नि पर किया फायर, पत्नि की हुई मौत

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजगढ़ : पति पत्नि का आपसी विवाद इतना बड़ा कि पति ने पत्नि को गोली चलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। लोगों में चर्चा का विषय है, कि पति पत्नि के झगडे इतने भयानक भी हो सकते हैं। जहां एक दूसरे की जान तक ले लेंगे।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के खुजनेर नगर में आपस की अनबन में पति ने अपनी पत्‍नी पर देर रात को एयर पिस्टल से फायर कर पत्नि की जान ले ली।पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि खुजनेर के सदर बाजार में प्रखर उपाध्याय, पत्‍नी वंदना के साथ रहते थे। कुछ समय से दोनो के मध्य विवाद चल रहा था। इसी तरह के मध्य आधी रात को बहस हो गई। जहां बहस बढ़ने पर पति ने अपनी छर्रे वाली एयर पिस्टल से पत्‍नी पर सीधे फायर कर दिया। इस घटना में पत्नि वंदना की मौत हो गई। पुलिस ने पत्‍नी के शव को बरामद करने के साथ ही पत‍ि को गिरफ्तार कर लिया है| घटना के बारे में थाना प्रभारी खुजनेर आदित्य सोनी ने बताया कि आधी रात के बाद पति ने पत्नी की हत्या की है। महिला का शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।