jhankar
ब्रेकिंग
खेत के कुएं में मिला गुमशुदा युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी हंडिया पुलिस की कार्रवाई: डोडा चूरा और भुक्की सहित आरोपी गिरफ्तार कन्या छात्रावास की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक कुंवर अभिजीत शाह जी की पहल बुजुर्ग मां की गुहार पर एसडीएम कोर्ट का बड़ा फैसलाः पांचों बेटों को हर महीने भरण-पोषण भत्ता देने का आ... हंडिया: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ASI को मारी टक्कर, घायल स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन आमंत्रित हरदा नगरीय क्षेत्र में 8 पार्लर आवंटित होंगे संकल्प योजना के तहत महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा में कॅरियर काउंसलिंग का आयोजन खुशियों की दास्ताँ :  ‘‘सच हुआ सपना, घर हुआ अपना’’ यंग लीडर्स - विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

Ratlam News :बाजना थाना क्षेत्र के जंगल में 22 वर्षीय युवती का शव मिला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम इमलीपाड़ा खुर्द के जंगल में एक युवती का शव मिला हैं। खबर मिलते ही क्षेत्र में दशहत फैल गई। मौके पर लोग इकठ्ठे होने लगे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और महिला के परिजनों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद उसके स्वजन भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह करीब दो माह पहले ही हुआ था। युवती के मायके और ससुराल पक्ष के लोग हत्या की संभावना बता रहे है। युवती की मृत्यु का कारण अभी तक पता नही चला है।

- Install Android App -

पुलिस मामले की जांच कर रही
सोमवार की सुबह पुलिस को किसी ने जंगल में युवती के शव पड़े होने की सूचना दी थी। इसी दौरान वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए थे। बाजना थाना प्रभारी मोहनसिंह मौर्य व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पाया कि युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। किसी पहचान वाले ने उसके स्वजनो को सूचना दे दी। पुलिस ने शव की पहचान 22 वर्षीय प्रमिला पत्नी भरत डोडियार निवासी ग्राम चंद्रगढ़ थाना बाजना के रूप में की। रतलाम से एफएसएल अधिकारी डा. अतुल मित्तल ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की।इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया। दोपहर करीब दो बजे शव मेडिकल कालेज लाया गया। उसके शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों की पैनल से कराया जाएगा।