jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

Big News: जूता व्यापारी के बेटे का बदमाशो ने किया अपहरण, मांगी थी इतने लाख की फिरौती, पुलिस ने किया इनकाउंटर, दो बदमाश घायल

हरियाणा के तोशाम के फिल्मी स्टाइल में आधा दर्जन बदमाशो ने जूता व्यापारी के बेटे को मुंह पर पट्टी बांधकर अपहरण कर उठा ले गए। बदमाशो ने व्यापारी से बेटे के सकुशल वापसी के लिए व्यापारी से फिरौती मांगी, व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस को की ओर पुलिस ने अपहृत बालक को बदमाशो के चंगुल से छुड़ा लिया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के तोशाम में जूता व्यापारी मनोज कुमार के बेटे राधव के अपहरण करने वाले चार बदमाशों और भिवानी पुलिस के बीच रविवार रात को सिरसा के चतरगढ़ पट्टी एरिया में मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से फायरिंग हुई।

बच्चे के मुंह पर बांधी थी पट्टी, चार पहिया वाहन में डालकर ले गए थे बदमाश…

- Install Android App -

अपहरण के बाद भिवानी की सीआईए इंचार्ज निरीक्षक और सीआईए टू के निरीक्षक कुलदीप, एवीटी के ईश्वरवाल और साइबर सेल की टीम बदमाशों के पीछे लगी थी। रविवार को टीम को सूचना मिली की बदमाश बच्चे को लेकर सिरसा के चतरगढ़ पट्टी एरिया में है। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीमों ने कार को घेर लिया। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण को कहा लेकिन बदमाशों ने पुलिस की एक न मानी और कार से पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। थोड़ी दूर के बाद गाड़ी एक प्लाट में फंस गई। इसके बाद बदमाश कार से नीचे उतरे और भागने लगे। इसी दौरान एक युवक ने देशी पिस्तौल से एएसआई आनंद की तरफ जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

गोली पुलिस कर्मी के पास से निकल गई। वहां दूसरे बदमाश ने एएसआई सज्जन सिंह पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद पुलिस ने जबावी कार्रवाई की। दोनों बदमाशों के पांव में गोली लगी। पुलिस ने लेखू और रवि को भी पकड़ लिया। घायलो को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा ले जाया गया है। वहीं बच्चे को कार की डिग्गी से सुरक्षित बचा लिया गया है। बदमाशों ने बच्चे के मुंह पर पट्टी बांधी थी। सूचना मिलने पर डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे। अपह्रत बच्चा सुरक्षित है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद पांव से गोली निकाली जाएगी। सिरसा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।